15 अगस्त से पहले पंजाब में चली गोली, मचा हड़कंप

पंजाब

होशियारपुर: जिले से सुबह-सुबह गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार टांडा उड़मुड़ में एक व्यक्ति पर अज्ञात लोगों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया।

घायल व्यक्ति की पहचान संदीप सिंह के रूप में हुई है। बता दें ये वारदात आज सुबह 10.30 बजे के करीब की है। इस दौरान घायल संदीप सिंह स्टेट बैंक के नजदीक अपनी दुकान पर मौजूद था। गोली लगने के बाद उसे तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर गंभीर हालत में होशियारपुर रेफर कर दिया गया। वहीं गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची जांच शुरू कर दी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry