2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में NIA कोर्ट से बरी होने के बाद भोपाल पहुंची प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर अपने बयानों से सियासी हलचल मचा दी है. उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह का नाम लो तो दिन खराब हो जाता है. उन्होंने कहा कि दिग्भ्रमित का मेरे पास कोई उत्तर नहीं है, वो व्यक्ति तो बोलने के लायक ही नहीं है. सुबह और दोपहर को उनका नाम नहीं लेना चाहिए, जो उनका नाम लेगा उसका दिन खराब हो जाएगा.
साध्वी प्रज्ञा यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आतंकवाद को लेकर भी तीखा बयान देते हुए कहा कि आतंकवाद का धर्म भी होता है, और रंग भी होता है. हरे रंग के झंडे तले आतंकवाद फैलाया जाता है. मुस्लिम आतंकवाद होता है, और उसी को खुश करने के लिए हिंदू आतंकवाद शब्द गढ़ा गया है. जो कांग्रेस का षड्यंत्र था. उन्होंने हाल ही में पहलगाम में हुई आतंकी घटना का भी जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कपड़े उतार-उतारकर लोगों की जांच की गई, और हिंदुओं को चुन-चुनकर मारा गया. ये सोची-समझी साजिश थी.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad