कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कल मंगलवार को मानहानि से जुड़े एक मामले में लखनऊ कोर्ट में पेश हुए और एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें जमानत भी दे दी. उन पर यह मामला भारतीय सेना के जवानों के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर दर्ज कराया गया था. लेकिन एफआईआर के फेर में फंसे राहुल पर अब तक करीब 2 दर्जन मामले दर्ज कराए जा चुके हैं.
राहुल गांधी केंद्र और उसकी नीतियों के खिलाफ लगातार मुखर रहे हैं. उन पर ज्यादातर एफआईआर भी राजनीति से ही जुड़े हुए हैं. उनके समर्थक यह आरोप लगाते हैं कि राहुल के खिलाफ राजनीतिक मंशा से ही एफआईआर दर्ज कराए जाते हैं.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
