अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में विरोध प्रदर्शन तेज होता जा रहा है. अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों की ओर से किए छापों के खिलाफ तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा. प्रदर्शन के बीच हजारों लोगों ने सुरक्षा बलों के साथ झड़प की और शहर में फेडरल डिटेंशन सेंटर के पास आंसू गैस के गोले छोड़े गए. वहीं कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम और अन्य स्थानीय नेताओं के विरोध के बावजूद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल रविवार को शहर में नेशनल गार्ड को तैनात कर दिया.
गवर्नर न्यूसम ने औपचारिक रूप से व्हाइट हाउस से यह अनुरोध किया था कि वह नेशनल गार्ड की “अवैध” तैनाती को वापस ले और सैनिकों का नियंत्रण राज्य सरकार को वापस कर दे, साथ ही यह भी चेताया कि उनकी उपस्थिति से क्षेत्र में तनाव और बढ़ेगा. यूएस नॉर्दर्न कमांड के अनुसार, कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड के 300 सदस्यों को लॉस एंजिल्स शहर में 3 जगहों पर तैनात किया गया है. उनका काम संघीय कर्मचारियों और संपत्ति की सुरक्षा करना है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad