जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को एक बार फिर पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद जवाबी कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सीजफायर के बाद हालिया शांति, सुरक्षा और पर्यटन स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण बातें की है. सीएम उमर ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर कहा कि सीमा पर शांति का माहौल है और गोलाबारी पूरी तरह से खत्म हो गई है.
सीएम उमर अब्दुल्ला ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान गोलीबारी में हुए नुकसान के आकलन की भी बात कही. उन्होंने यह स्पष्ट किया कि हालिया घटनाक्रम की वजह से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर काम करेगी जिससे स्थितियां पहले जैसी हो जाएं और आम आदमी की जिंदगी में खुशहाली आए. उमर अब्दुल्ला ने भारत सरकार की प्रतिनिधिमंडल भेजने की योजना की भी तारीफ की.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad