आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले की बडौद पुलिस को अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है। बडौद थाना परिसर में सीएसपी मोती लाल कुशवाह व बडौद थाना प्रभारी कृष्णकांत तिवारी द्वारा प्रेस वार्ता जारी कर जानकारी दी गई कि आगर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा जिले में अवैध शराब,मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने के लिए कड़ी से कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मोती लाल कुशवाह के मार्गदर्शन में बडौद थाना प्रभारी कृष्णकांत तिवारी के नेतृत्व में टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर बडौद पुलिस ने खजुरी, बडौद बायपास रोड के अन्दर एक पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर डोडाचूरा पाया गया।
सीएसपी मोती लाल कुशवाह द्वारा बताया गया कि करीब 11 क्विंटल 55 किलो,740 ग्राम कीमती करीब 60 लाख रुपए का अवैध मादक पदार्थ सहित पिकअप वाहन कीमती 5 लाख रुपए मिलाकर करीब 65 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया है। आरोपीयो से पूछताछ में और भी खुलासा होने की संभावना है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad