उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिला मुख्यालय मंझनपुर से सटे सोनारन का पुरवा गांव में शनिवार को रात में ईंट से सिर कूंचकर बेटे ने मां को मार डाला. वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस आरोपी की इलाके में तलाश कर रही है. हत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है.
सोनारन का पुरवा गांव की महरूननिशां (55) के पति सैय्यद की 13 साल पहले मौत हो चुकी है. उसकी पांच बेटियां और दो बेटे हैं. बेटियों की शादी हो चुकी है. तीन साल पहले मेहरुन्निसा ने बड़े बेटे मोहम्मद की शादी बिछौरा गांव में की थी. शादी के बाद मोहम्मद पत्नी के साथ अलग रहने लगा.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
