पंजाब सरकार द्वारा राज्य में फेरबदल का दौर लगातार जारी है। इसी बीच पंजाब सरकार के आदेशों पर प्रशासनिक में फेरबदल किया गया है। पंजाब के 2 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसके तहत एक बार विजिलेंस ब्यूरो को एक नया चीफ मिल गया है। तबादले हुए आईएएस अधिकारियों में नागेश्वर राव, सुरिंदर पाल सिंह शामिल है।
आपको बता दें कि एक महीना 10 दिन पहले एसएएस नगर पंजाब के विजिलेंस ब्यूरो को नया प्रमुख मिला था, यानि कि वरिंदर कुमार की जगह पर जी. नागेश्वर राव अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, चंडीगढ़ को विजिलेंस ब्यूरो का चीफ लगाया था। अब उनका भी तबादला कर दिया गया है और उनकी जगह पर सुरिंदर पाल सिंह ADGP/लॉ एंड आर्डर पंजाब, चंडीगढ़ को नियुक्त किया गया है।

आपको ये भी बता दें कि पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रूप अपनाया है, जिसके चलते सरकार ने एक आदेश जारी कर सभी विभागों के चीफ, डीसी और एसएसपी को कहा था कि, राज्य के भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
