लुधियाना : शहर में लूट की वारदातें दिन प्रतदिन बढ़ती जा रही हैं। बेखौफ लुटेरें वारादतों को अंजाम दे रहे हैं। क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम ने थाना सलेम टाबरी के अधीन आती दाना मंडी में लूट की वारदात करने वाले गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान इनके पास से चोरी का एक मोटरसाइकिल, 2 लोहे के दात और एक लोहे की रॉड बरामद की गई है।
जांच अधिकारी थानेदार सेठी कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान रोहित कुमार, हनी नाहर, जीवनजोत सिंह, गगनजोत सिंह और कृष्ण के रूप में की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सलेम टाबरी में मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%