वायरल गर्ल मोनालिसा ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म में करेगी एक्टिंग, लंदन में होगी शूटिंग

मध्य प्रदेश

खरगोन। प्रयागराज कुंभ में महेश्वर की मोनालिसा की एक रील वायरल होने से देश और दुनिया में सुर्खियो में आने के बाद ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म में आर्मी मैन की बेटी का मोनालिसा किरदार निभाएगी। फरवरी में इस फिल्म शूटिंग शुरू हो रही है।

मार्च-अप्रेल में मोनालिसा शूटिंग में शामिल होगी। बंजारा समाज की महेश्वर में नर्मदा तट और किले पर पर्यटकों माला बेचने वाली बेटी मोनालिसा भोंसले के घर फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा पहुंचे।

फिल्म का एग्रीमेंट साइन किया

मिश्रा ने बकायदा फिल्म का एग्रीमेंट 29 जनवरी को साइन किया। फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में मुख्य भूमिका को लेकर निर्देशक सनोज मिश्रा का कहना है की प्रयागराज कुंभ में वायरल हुई मोनालिसा को आज देश ही नहीं दुनिया में पहचान बन गई है।

आर्मी अफसर की बेटी का किरदार

मोनालिसा की सादगी को लेकर उन्होने हीरोइन बनना तय किया। वे जब प्रयागराज गये थे, तब मोनालिस अपने पिता के साथ महेश्वर आ गई थीं। फिल्म में एक आर्मी अधिकारी की बेटी का किरदार में मोनालिसा अपने पिता के लिए संघर्ष करेंगी।

फिल्म अक्टूबर तक पूरी होगी। निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को ट्रेनिंग देकर फिल्म उद्योग में अपनी एक अलग पहचान बनाने का भी दावा किया है। फिल्म की शूटिंग दिल्ली और लंदन में होगी।

वायरल रील ने नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया

सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील ने मोनालिसा को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। प्रयागराज कुंभ के मेले में अपनी सजीली और रहस्यमयी आंखों से सभी को आकर्षित करने वाली मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की पवित्र और पर्यटन नगरी महेश्वर की मोनालिसा सोशल मीडिया के जरिये पूरे देश में चर्चा में है।

सोशल मीडिया पर छा गई

प्रयागराज के महाकुंभ में देश दुनिया के तमाम लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन प्रयागराज महाकुंभ में मालाएं बेचने वाली महेश्वर निवासी मोनालिसा अपनी आंखों और मुस्कान को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई थी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry