नई नवेली दुल्हन के साथ दिल दहला देने वाला कांड, IELTS करके जाना था बाहर पर…

पंजाब

बठिंडा: बठिंडा के बाबा फरीद नगर में अर्शदीप कौर की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। अर्शदीप कौर की 3 महीने पहले शादी हुई थी और अभी तक उसके हाथ से लाल चूड़ा नहीं उतरा था। वहीं लड़की के माता-पिता ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है और पुलिस से मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अर्शदीप कौर ने IELTS की हुई थी और उसका विदेश जाने का सपना था। शादी करने के बाद परिवार वाले उसे ससुराल ले गए थे, लेकिन 3 महीने बाद अचानक लड़की के ससुराल के पड़ोस में किसी का फोन आया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। यह खबर सुनकर परिवार के पैरों तले से जमीन खिसक गई। मृतक के पारिवारिक सदस्य कुलदीप सिंह, गुरदीप सिंह और शौकी राम ने बताया कि उन्हें अचानक पता चला कि अर्शदीप कौर की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि ससुराल परिवार ने उन्हें यह बात बताना जरूरी नहीं समझा।

लड़की का मायका परिवार भदौड़ का रहने वाला है। परिवार का कहना है कि उनकी बेटी की शादी 3 महीने पहले हुई थी।ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उसके हाथ से लाल सुहा चूड़ा छूटने से पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि ससुराल वालों ने उन्हें फोन तक करना जरूरी नहीं समझा और पड़ोस से किसी ने फोन कर उन्हें घटना के बारे में बताया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करने की अपील की है। वहीं, ससुराल का पूरा परिवार घर छोड़कर भाग गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *