पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को High Court से बड़ी राहत, पढ़ें…

पंजाब

पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अभी-अभी मिली खबर के अनुसार पंजाब में टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में भारत भूषण आशु को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान भारत भूषण आशु को उक्त केस में जमानत दे दी गई है। यही नहीं पंजाब विजिलेंस ने उन आशु पर दर्ज FIR को भी रद्द कर दिया है। ये पूरी जानकारी उनके वकील निखिल ने दी है। आपको बता दें कि भारत भूषण आशु 4 महीने पहले जेल में गए थे।

आपको बता दें कि, भारत भूषण आशु पर आरोप है कि, अनाज मंडियों में वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर माल की ढुलाई की जा रही थी। इतना ही नहीं टेंडर लेने से पहले विभाग में वाहनों के गलत नंबर लिखवाए जाते थे। 2000 करोड़ के टेंडर घोटाले का आरोप है। इस मामले में पंजाब विजिलेंस ने 22 अगस्त 2022 को लुधियाना में छापा मारकर भारत भूषण आशु सैलून में बाल कटवाते हुए गिरफ्तार किया था। इस केस में आशु करीब 6 महीने पटियाला जेल में भी बंद रह थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *