हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने अरोड़ा खिलाफ करप्शन मामला रद्द कर दिया है। बता दें कि सुंदर शाम अरोड़ा पर प्लाट अलॉटमेंट घोटाले में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे जिस पर आज हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए मामला रद्द कर दिया है। वहीं बता दें कि 10 अधिकारियों के खिलाफ उक्त मामला दर्ज किया गया था।
वहीं जानकारी के मुताबिक, हाईकोर्ट ने भारत भूषण आशु को भी केस में जमानत दे दी गई है। यही नहीं पंजाब विजिलेंस ने उन आशु पर दर्ज FIR को भी रद्द कर दिया है। ये पूरी जानकारी उनके वकील निखिल ने दी है। आपको बता दें कि भारत भूषण आशु 4 महीने पहले जेल में गए थे। गौरतलब है कि उन पर पंजाब में टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉड्रिंग व अनाज मंडियों में वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने के आरोप लगे थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
