गिद्दड़बाहा/श्री मुक्तसर साहिब: ब्लॉक गिद्दड़बाहा में गत पंचायत के चुनाव हो रहे थे व इन चुनावों में कुछ अध्यापकों की बतौर पोलिंग स्टाफ ड्यूटी लगाई गई थी परंतु उक्त अध्यापक ड्यूटी पर हाजिर नहीं हुए।
जिस कारण चुनावों का अति महत्वपूर्ण कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिस कारण चुनाव ड्यूटी के दौरान, अधिकारी/कर्मचारी पंजाब राज्य चुनाव आयोग अधिनियम, 1994 की धारा 23 के तहत डेपुटेशन पर हैं। अतः कर्तव्य के प्रति लापरवाही के दृष्टिगत निहित अधिकारों का प्रयोग करते हुए निम्नलिखित अध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। जिसमें सागर गाबा एच.टी.एस.पी. स्कूल वार्ड क्रमांक 4 श्री मुक्तसर साहिब, गमदूर सिंह जूनियर सहायक सिख वाला, जोगिंदरपाल सिंह ई.टी.टी. लखेवाली, अवतार सिंह ई.टी.टी.।
इसके अतिरिक्त दिनेश कुमार ई.टी.टी. एस.पी.एस. लखेवाली, विक्रम सिंह ई.टी.टी. एस.पी.एस. सिखवाला, गुरजिंदर सिंह लाइब्रेरियन हाकुवाला, मनजीत सिंह साइंस मास्टर नूरपूर कृपालके, रुपिंदर सिंह इंग्लिश मास्टर रंजीतगढ व सुशील कुमार एस. एस. मास्टर बस्ती टिब्बी साहिब श्री मुक्तसर साहिब शामिल हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
