जालंधर : जानकारी के अनुसार जालंधर शहर पिछले 1 महीने के अंदर चार मर्डर हो चुके हैं। जालंधर शहर में अपराधिक किस्म के लोगों को पुलिस का कोई भी हो खौफ दिखता नजर नहीं आ रहा। पुलिस ने बेशक इन घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों को काबू कर लिया है फिर भी जालंधर शहर को क्राइम मुक्त करने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है। जालंधर के पुलिस अधिकारियों को शहर में लॉ इन ऑर्डर सख्ती से लागू करना चाहिए ताकि शहर में कोई भी अपराधिक घटना न घट सके। अगर जालंधर शहर में ऐसे ही क्राइम का ग्राफ बढ़ता गया तो जालंधर शहर के आम नागरिकों का सड़कों पर निकलने का भी डर महसूस होने लगेगा।
इस खबर के संबंध में जालंधर के डी.सी.पी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर जालंधर निर्देशों के अनुसार शहर में लाइन ऑर्डर को सख्ती से लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि जालंधर शहर में कई अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। डी.सी.पी. मनप्रीत ने बताया कि कानून को तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
