दिलजीत दोसांझ के चंडीगढ़ के शो का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर Diljit Dosanjh के शो को लेकर विवाद (Controversy) हो रही है। इस बार शो में Panjab शब्द लिखने को लेकर विवाद हो रहा है। इसी बीच Diljit Dosanjh सवाल उठाने वालों पर भड़कते हुए नजर आए। उन्होंने ट्वीट कर विरोध करने वालो कड़ा जवाब दिया है।
Diljit Dosanjh ने ट्वीट कर लिखा कि, किसी एक ट्वीट में अगर पंजाब के साथ इंडिया फ्लैग मेंशन रह गया तो साजिश… बेंगलुरु के ट्वीट में भी एक जगह रह गया था मेंशन करना। अगर मैंने पंजाब को Panjab लिखा तो साजिश…PANJAB को चाहे PUNJAB लिखो… पंजाब पंजाब ही रहेगा।
पंज आब – 5 नदियां, अंग्रेजों की भाषा English की स्पैलिंग पर Conspiracy करने वालो शाबाश, मैं आगे से पंजाबी में लिखूंगा पंजाब। आप लोगों ने नहीं सुधरना मुझे पता है… लगे रहो। कितनी बार साबित करें, कोई नई बात नहीं है यार या आपको टास्क ही ये मिला है?
इसके साथ ही Diljit Dosanjh ने ट्वीट पर PU की ऑफिशियल स्पेलिंग भी शेयर की है। आपको बात दें कि कई चंडीगढ़ में दिलजीत दोसांझ के शो को लेकर कई एडवाजरी भी जारी हुई। उनका ये शो काफी विवाद में रहा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad