अब शो में पंजाब शब्द लिखने को लेकर विवाद, भड़के Diljit Dosanjh ने कुछ इस तरह दिया जवाब

पंजाब

 दिलजीत दोसांझ के चंडीगढ़ के शो का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर Diljit Dosanjh के शो को लेकर विवाद (Controversy) हो रही है। इस बार शो में Panjab शब्द लिखने को लेकर विवाद हो रहा है। इसी बीच Diljit Dosanjh सवाल उठाने वालों पर भड़कते हुए नजर आए। उन्होंने ट्वीट कर विरोध करने वालो कड़ा जवाब दिया है।

Diljit Dosanjh ने ट्वीट कर लिखा कि, किसी एक ट्वीट में अगर पंजाब के साथ इंडिया फ्लैग मेंशन रह गया तो साजिश… बेंगलुरु के ट्वीट में भी एक जगह रह गया था मेंशन करना। अगर मैंने पंजाब को Panjab लिखा तो साजिश…PANJAB को चाहे PUNJAB लिखो… पंजाब पंजाब ही रहेगा।
पंज आब – 5 नदियां, अंग्रेजों की भाषा English की स्पैलिंग पर Conspiracy करने वालो शाबाश, मैं आगे से पंजाबी में लिखूंगा पंजाब। आप लोगों ने नहीं सुधरना मुझे पता है… लगे रहो। कितनी बार साबित करें, कोई नई बात नहीं है यार या आपको टास्क ही ये मिला है?

इसके साथ ही Diljit Dosanjh ने  ट्वीट पर PU की ऑफिशियल स्पेलिंग भी शेयर की है। आपको बात दें कि कई चंडीगढ़ में दिलजीत दोसांझ के शो को लेकर कई एडवाजरी भी जारी हुई। उनका ये शो काफी विवाद में रहा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *