शंभू बॉर्डर पर किसान संघर्ष में शामिल होने जा रहे एक किसानों के साथ रास्ते में भयानक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार झबाल का रहने वाला किसान शंभू बार्डर पर संघर्ष में शामिल होने जा रहा था। इस दुर्घटना में किसान मजदूर संघर्ष समिति के जिला नेता धन्ना सिंह लालू घुम्मन समेत आधा दर्जन किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता बलजीत सिंह बल्लू बाबा लंगाह ने बताया कि किसानों का यह जत्था झबल क्षेत्र से शंभू बॉर्डर के लिए रवाना हुआ था, जिसका रास्ते में हादसा हो गया। इस हादसे में कई किसान गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल किसानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का पता चलते ही घायल किसानों का हाल जानने कांग्रेसी नेता अस्पताल पहुंचे, जिन्होंने कहा कि वह हर सुख-दुख की घड़ी में किसानों के साथ खड़े हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
