फतेहगढ़ साहिब : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा लगाई गई सेवा करने के लिए आज श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंचे हैं। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और अन्य अकाली नेताओं को श्री अकाल तख्त साहिब में सिंह साहिबानों ने सजा दी। इसी के तहत आज सुखबीर सिंह बादल श्री फतेहगढ़ साहिब में सेवा करने पहुंचे हैं। सुखबीर बादल गले में तख्ती डालकर और हाथ में बरछा पकड़कर सेवा करते दिखे।
बता दें कि इससे पहले शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा लगाई गई सेवा करने के लिए तख्त श्री केसगढ़ साहिब पहुंचे। हाल ही में सचखंड श्री दरबार साहिब के बाहर सेवा करते समय उन पर हमला हुआ था। नारायण सिंह चौड़ा द्वारा उन्हें गोली मारने का प्रयास किया गया। सुखबीर बादल की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने तुरन्त मुस्तैदी दिखाते हुए अपनी जान पर खेलकर सुखबीर बादल की जान बचाई थी। इस हमले के बावजूद सुखबीर सिंह बादल ने सेवा जारी रखी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
