PGI में इलाज करा रहे मरीजों के लिए जरूरी खबर, अब मिलेगी ये सुविधा

पंजाब

चंडीगढ़: पी. जी.आई. में इलाज करवाने वाले मरीजों के लिए अहम खबर  है। पी.जी.आई का टैली मेडिसिन विभाग अब तक हरियाणा राज्य को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। पिछले कुछ सालों से टेली मेडिसिन विभाग ने कई नई सुविधाएं शुरू की हैं। सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो हरियाणा के बाद अब हिमाचल प्रदेश के मरीजों को भी पी.जी.आई. टेलीमेडिसिन विभाग की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विभागा के प्रमुख डॉ. बिमान सैकीया के मुताबिक, हाल ही में पी. जी.आई. में टेली मेडिसिन और ए.आई को लेकर तीन दिवसीय कांफ्रेंस  पी.जी.आई  में आयोजित की गई थी। हमारे टेलीमेडिसिन मॉडल को कई देशों ने देखा है और इससे कई देशों को मदद मिली है।

सबसे ज्यादा मरीज हरियाणा और हिमाचल से
आने वाला समय टेलीमेडिसिन का ही है। इससे न सिर्फ डॉक्टरों का बल्कि मरीजों का भी समय बचेगा। पी. जी. आई में पहले ही बड़ी संख्या में मरीज मौजूद हैं। ऐसी स्थिति में दूर बैठे मरीजों को पी.जी.आई. डॉक्टरों द्वारा इलाज मिल सके तो ठीक रहेगा। पी.जी.आई. में ना सिर्फ ट्राइसिटी बल्कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, उत्तराखंड समेत आसपास के राज्यों से भी मरीज देखने को मिल रहे हैं। हरियाणा और हिमाचल में मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *