राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण को दे रही है प्राथमिकता

पंजाब

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य की गंभीर चुनौतियों का समाधान करने के लिए विश्व बैंक से पूर्ण समर्थन की मांग की।

भारत में विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर अगस्ट टैनो क्वामे के साथ एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वित्तीय सहायता के संबंध में राज्य का पक्ष मजबूती से प्रस्तुत किया। भगवंत सिंह मान ने राज्य सरकार की वित्तीय और संस्थागत संरचना को मजबूत करने, विकास को बढ़ावा देने, सार्वजनिक सेवाओं में सुधार और नागरिकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए वित्तीय सहायता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इन सुधारों संबंधी राज्य के ठोस एजेंडे को प्रदर्शित करते हुए कहा कि उनकी ओर से यह वित्तिय सहायता मांगने का उद्देश्य वित्तिय सूझ-बूझ, बेहतर प्रशासन और कुशल सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करना है।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि विश्व बैंक की वित्तीय सहायता से राज्य की विकास प्राथमिकताओं को मजबूत आधार मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सहायता बुनियादी ढांचा विकास, मानव संसाधन विकास और सामाजिक कल्याण पहलों को गति देगी। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण सहयोग से पंजाब समृद्धि और विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पर्यावरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है और उनकी सरकार भूजल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवित कर रही है और उपजाऊ भूमि के अधिकतम हिस्से को नहरी पानी उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। इससे न केवल बिजली की खपत में कमी आएगी बल्कि गिरते भूजल स्तर को रोकने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि नहरों के किनारों को पक्का करने, पुराने खालों को पुनर्जीवित करने और किसानों को सतही पानी का अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने जैसे कई कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण भूजल स्तर लगभग एक मीटर बढ़ा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *