घर में बनी पानी की टंकी में मिले दो सगे भाइयों के शव, गांव में फैली सनसनी

मध्य प्रदेश

सीहोर। जिले के ग्राम बोरदी कलां में मंगलवार सुबह एक घर में बनी पानी की टंकी में दो सगे भाइयों के शव मिले। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। दोनों के शवों को घर में बनी पानी की टंकी में उनके अन्य दो भाइयों ने देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार इछावर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरदी कलां निवासी राहुल जायसवाल और गोलू जायसवाल पिता विष्णु जायसवाल के शव घर के ही पानी के टैंक में मिले। दोनों सगे भाई गांव में ही रह कर सीमेंट की दुकान चलाते थे। रोज सुबह वो दुकान खोलते थे। लेकिन जब मंगलवार सुबह 09 बजे तक दुकान नहीं खुली तो पास ही में रहने वाले उनके भाई पंकज और नरेंद्र ने वहां जाकर देखा।

टंकी में झांकते ही उनके होश उड़ गए। दोनों भाइयों के शव पानी के टैंक में पड़े थे। यह देख उन्होंने आसपास के ग्रामीण सहित पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके ने पहुंच मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry