जालंधर : विधायक रमन अरोड़ा ने सुबह काजी मंडी मेन रोड का दौरा कर अधिकारियों को डंप साफ करने सख्त निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले विधायक रमन अरोड़ा ने नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन और अन्य अधिकारियों को साथ लेकर काजी मंडी मेन रोड का दौरा किया और निर्देश दिए थे कि रोड पर बने डंप को खाली कराया जाए। इसके बाद नगर निगम ने हरकत में आकर डंप की सफाई का कम शुरू करवाया।
आज सुबह विधायक ने काजी मंडी डंप पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को जल्द से जल्द डंप को साफ करने के सख्त निर्देश दिए। इस मौके पर रमन अरोड़ा ने बताया कि इस रोड को साफ ओर सुंदर बनाने का काम किया जा रहा है और अब तक 100 के करीब कूड़े के टिप्पर भरकर उठाए जा चुके हैं और आज भी लगभाग 10 के करीब कूड़े के टिप्पर शिफ्ट किए गए।
उन्होंने कहा उनका मकसद शहर को साफ और सुंदर बनाना है इसके लिए जो भी कदम उठाने पड़ेंगे वह उठाएंगे। उन्होंने कहा कि काजी मंडी रोड पर बने डंप पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा बाहर से कूड़ा लाकर फैंका जा रहा है, जिससे रोड के दोनों साइड कूड़ा लगने से रोड बंद हो जाती है। उन्होंने बताया कि उन लोगों पर नजर रखी जा रही है और उन पर सख्त कारवाई की जाएगी। इसके साथ विधायक ने बताया कि गुरुपर्व के मद्देनजर सूर्या एन्क्लेव गुरुद्वारा साहिब के आसपास सफाई का काम करवाया जा रहा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad