जिले में कई थानों के SHO के तबादले, जानें किसको कहां किया तैनात

पंजाब

फिरोजपुर  : जिला फिरोजपुर में एसएसपी सौम्या मिश्रा द्वारा कई थानों के एस.एच.ओस. के तबादले किए गए हैं। जानकारी अनुसार इंस्पेक्टर रवि कुमार एसएचओ तलवंडी भाई का तबादला करके उनको पुलिस लाइन फिरोजपुर में और इंस्पेक्टर अभिनव चौहान को पुलिस लाइन फिरोजपुर से तबदील करके थाना मामदोट का एसएचओ लगाया गया है। इंस्पेक्टर तरनदीप सिंह को पुलिस लाइन से बदलकर थाना फिरोजपुर कैंट का एसएचओ और इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह इंचार्ज पैरवाई सेल फिरोजपुर से तबदील करके थाना गुरुहरसहाय का एसएचओ लगाया गया है तथा इंस्पेक्टर गुरजंट सिंह एसएचओ ममदोट को बदलकर पुलिस लाइन फिरोजपुर में भेज दिया गया है और सब इंस्पेक्टर गुरजंट सिंह एसएचओ फिरोजपुर कैंट को थाना मक्खू का एसएचओ लगा दिया गया है। इसी तरह सब इंस्पेक्टर दलबीर सिंह को पुलिस लाइन फिरोजपुर से बदलकर थाना तलवंडी भाई का एसएचओ लगा दिया गया है और सब इंस्पेक्टर जजपाल सिंह एसएचओ थाना गुरुहरसहाय को इसी थाने में ही एडिशनल एसएचओ लगा दिया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *