घर के आंगन में सो रहा था व्यक्ति कि हो गया कांड, जांच में जुटी पुलिस

पंजाब

फिरोजपुर : अज्ञात चोर ने एक घर में घुसकर पिस्तौल और नकदी चोरी कर ली जबकि मालिक आंगन में सो रहा था। घटना बैंक कॉलोनी की है। सिमरतपाल सिंह ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21अक्टूबर की रात वह रोजाना की तरह अपने घर के आंगन में सो रहा था।

इस दौरान रात में कोई अज्ञात चोर सीढ़ियों के रास्ते घर में घुस आया और बेड के साथ पड़े टेबल रखा हुआ उसका 32 बोर का पिस्टल, एक मैगजीन, 5 जिंदा कारतूस और करीब 10 हजार रुपये चोरी करके वहां से फरार हो गए। ए.एस.आई. बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरो की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *