दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ने वाले संगठन प्रेस क्लब दतिया की कार्यकारणी का गठन किया गया। 29 सिंतबर को हनुमान गढ़ी पुलिया के पास स्थित मंदिर पर प्रेस क्लब द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि सर्व सहमति से अध्यक्ष चुने जाने के बाद संगठन के विस्तार हेतु कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष – अशोक शर्मा, संरक्षक मंडल- संजय दांतरे, जगत शर्मा, पंकज श्रीवास्तव, संतोष तिवारी, महासचिव – राजीव मिश्रा, सचिव- रविन्द्र कुशवाह, नयन गोस्वामी, कार्यकारी अध्यक्ष – हरीश तिवारी को बनाया गया।
इसी के साथ उपाध्यक्ष – रमाकांत मिश्रा, चन्द्रपाल दांगी, अरूण मिश्रा, हनीफ खान, प्रदीप गोयल कोषाध्यक्ष – विनोद कुशवाह, विशेष आमंत्रित सदस्य – संजय पुरोहित, नवल यादव कक्का, कार्यकारणी सदस्य – अनुराग सिंह, राधावल्लभ मिश्रा, संगम कुशवाहा दतिया शहर ब्लॉक अध्यक्ष – रवि रायकवार, सेवढ़ा/इन्दरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष – अनूप सिंह जाट, भांडेर ब्लॉक अध्यक्ष – राजेश त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी अतिरिक्त प्रभार – पंकज श्रीवास्तव एवं सोशल मीडिया प्रभारी अतिरिक्त प्रभार – विनोद कुशवाह बनाया गया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
