इंदौर : इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के वार्ड 45 और 46 में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता सड़क पर बने गड्डों में बैठकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस प्रदर्शन में सड़क की खराब हालत पर नगर निगम की अनदेखी का आरोप लगाया।
कांग्रेसियों का कहना है कि वार्ड 45 और वार्ड 46 में कांग्रेस के पार्षद होने के कारण इन वार्डों को अनदेखी की जा रही है। महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष भी इसी वार्ड से पार्षद हैं और उन्होंने कहा कि यह हमारी नागरिक सुविधाओं का मामला है। गड्डों में पानी भरा है, जिससे लोगों को चलने में कठिनाई हो रही है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%