चंडीगढ़: पंजाब सरकार राज्य भर की कामकाजी महिलाओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए मोहाली में एक आधुनिक वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण शुरू करने जा रही है। इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह पहल रोजगार के अवसरों की तलाश में मोहाली और चंडीगढ़ आने वाली महिलाओं को किफायती और सुरक्षित आवास प्रदान करेगी।
उन्होंने बताया कि यह हॉस्टल मोहाली के सेक्टर 79 स्थित 0.98 एकड़ प्लॉट में बनाया जाएगा। पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्भया फंड के तहत 12.57 करोड़ रुपये मिले हैं। इस प्रस्ताव को योजना के तहत गठित अधिकृत कमेटी से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में, खासकर मोहाली, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर जैसे बड़े शहरों में अधिक कामकाजी महिला हॉस्टल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि महिलाओं को अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए एक सुरक्षित और सहायक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad