सोनीपत : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुई गोलीबारी की जानलेवा घटना में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. राजस्थान के कोटा से तीनों संदिग्ध शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें से 2 हरियाणा के हैं, जबकि 1 बिहार का रहने वाला है. पकड़े गए हमलावरों में से एक नाबालिग भी है. बता दें कि रविवार शाम जुहू में तीन मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ सात राउंड फायरिंग की थी और अब इन तीनों के नाम भी सामने आ चुके हैं.
🔍 पकड़े गए आरोपियों की पहचान, बिहार और सोनीपत से जुड़े हैं तार
कोटा से धरे गए तीनों आरोपियों की पूरी जानकारी सामने आ गई है. पहला संदिग्ध आरोपी बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है, जिसका नाम रितिक कुमार है और उसके पिता का नाम रामू महतो है. वहीं, दूसरा आरोपी हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है, जिसका नाम रेहान है और इसके पिता का नाम रिशुद्दीन अंसारी है. इसके अलावा, तीसरे आरोपी के नाबालिग होने के कारण उसकी पहचान अभी उजागर नहीं की गई है. पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और साजिश का पता लगाने में जुटी हुई है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad