Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

हिमांचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर में सर्दियों के मौसम में सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ की वारदातें बढ़ जाती हैं. हालांकि सुरक्षाबलों की कड़ी चौकसी के चलते घुसपैठ को नाकाम कर दिया जाता है. इस बीच खबर है कि सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम किया है और फिलहाल ऑपरेशन जारी है. बताया जा रहा है कि कुपवाड़ा में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान कुछ गोलियों की आवाजें सुनाई दीं.

सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों ने शनिवार (17 अक्टूबर) को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. सूत्रों ने बताया कि सैनिकों ने तड़के केरन सेक्टर के जुमगुंड इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखी, जिसके बाद उन्होंने घुसपैठियों को चुनौती दी. इसके बाद थोड़ी देर तक गोलीबारी हुई. अभी भी वहां तलाशी अभियान चल रहा है.

🔍 लोलाब और करनाह सेक्टर में चलाए गए थे बड़े तलाशी अभियान

यह घटना कुपवाड़ा में हाल ही में चलाए गए संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियानों (CASOs) के बाद हुई है. इन अभियानों के दौरान भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोलाब और करनाह सेक्टर जैसे संवेदनशील इलाकों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए थे, जिससे आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को करारा झटका लगा था.

⚠️ PoK में 500 आतंकियों के लॉन्चपैड सक्रिय, सर्दियों से पहले घुसपैठ की साजिश

जम्मू-कश्मीर में सर्दियों की शुरुआत से ठीक पहले पाकिस्तान की तरफ से आतंकियों की घुसपैठ कराने की साजिश की गहरी आशंका जताई जा रही है. खुफिया इनपुट के मुताबिक, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में करीब 500 आतंकी लॉन्चपैड पर मौजूद हैं. आशंका यह है कि बर्फबारी के कारण पहाड़ी रास्ते बंद होने से पहले इन आतंकियों को भारतीय सीमा में धकेलने की कोशिश की जा सकती है.

🚨 सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर, BSF को दिए गए निर्देश

रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से नियंत्रण रेखा (LoC) के आसपास स्थित लॉन्चपैड का इस्तेमाल कर आतंकियों की घुसपैठ कराने की पुरजोर कोशिश की जा रही है. सर्दियों में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण घुसपैठ के पारंपरिक रास्ते बंद हो जाते हैं, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी निगरानी और सतर्कता को कई गुना बढ़ा दिया है.

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फर्स्ट लाइन ऑफ डिफेंस मानी जाने वाली सीमा सुरक्षा बल (BSF) को भी घुसपैठ रोधी अभियानों में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं. PoK में आतंकियों की मौजूदगी के खुफिया इनपुट मिलने के बाद से पूरी घाटी में सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry