प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में कुशाल टंडन अपने हिसाब से गेम चला रहे हैं। वे अब तक उसी कंटेस्टेंट को बाहर करते आए हैं, जिसे वे चाहते थे। हालांकि, वंशज सिंह के बाद अब कुशाल टंडन को किसी ने सीधे तौर पर टक्कर दी है, तो वह उर्फी जावेद की बहन डॉली जावेद हैं। शो में एक अलग टीम बन चुकी है और अब हर कोई खुलकर इसके खिलाफ आवाज उठा रहा है। दूसरे कंटेस्टेंट्स का भी मानना है कि कुशाल टंडन बहुत शातिर हैं और पूरा गेम कंट्रोल कर रहे हैं। जो लोग उनके हिसाब से नहीं चलते, वे उन्हें बाहर कर देते हैं।
वायरल हुआ वीडियो: ‘सबको अपने हिसाब से चलाना चाहते हैं कुशाल’
कुणाल खेमू के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में कुशाल टंडन काफी माइंड गेम खेल रहे हैं, लेकिन अपने बयानों के चलते वे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी हो रहे हैं। हाल ही में शो का एक वीडियो वायरल हुआ था, जहां डॉली जावेद ने कुशाल पर गंभीर सवाल खड़े किए। दोनों के बीच काफी तीखी बहस हुई, जिसके बाद डॉली रोने लगीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुशाल सबको अपने हिसाब से चलाना चाहते हैं।

कौन हैं डॉली जावेद? (Who is Dolly Javed)
डॉली जावेद शोबिज की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं और अपनी बहन उर्फी जावेद को ही फॉलो करती हैं। वे खुद यह बात मान चुकी हैं कि उन्हें भी उर्फी की तरह ही फेम पाना है। डॉली मूल रूप से एक कंटेंट क्रिएटर हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ही अपने करियर की शुरुआत की थी। अब ‘अलायंस’ के जरिए उन्हें एक बड़ा प्लेटफॉर्म मिला है।

इन रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं डॉली
‘अलायंस’ में आने से पहले डॉली जावेद ‘फॉलो कर लो यार’ और ‘छोरियां चली गांव’ जैसे चर्चित रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘7 डेज लाइव’ की विनर भी रही थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.6 लाख (161K) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां वह मुख्य रूप से फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट शेयर करती हैं।

डॉली के बेबाक अंदाज को मिल रहा फैंस का सपोर्ट
डॉली जावेद का यह बेबाक अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। ‘अलायंस’ में जिस तरह से वह गेम को फेयर रखने की बात करते हुए कुशाल टंडन को बराबरी की टक्कर दे रही हैं, उसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर भारी सपोर्ट मिल रहा है। इस तीखी बहस और विवाद के बीच उनकी बहन उर्फी जावेद ने भी कुशाल टंडन पर कड़ा निशाना साधा है।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
