पंजाब: राज्य में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब के 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने की अपील की है। अगले कुछ घंटों में इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की प्रबल संभावना है।
📍 इन 16 जिलों में रहेगा असर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, जिन जिलों में बारिश का अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा, उनमें शामिल हैं:
-
पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर। राजधानी चंडीगढ़ में भी दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। विभाग ने आम जनता को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
🌡️ तापमान और बारिश के आंकड़े
पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिसमें आनंदपुर साहिब 37.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। जून माह के आंकड़ों पर गौर करें तो 1 से 16 जून तक पंजाब में 20.1 mm औसत बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य (20.6 mm) के मुकाबले लगभग 2 प्रतिशत कम है। हालांकि, नवांशहर में सामान्य से 93 प्रतिशत अधिक (71.5 मिमी) बारिश रिकॉर्ड की गई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
