Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया डीजल

मध्य प्रदेश

शहडोल: शहडोल जिले में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत है, जिससे आम जनता और वाहन मालिक बेहद परेशान हैं। इसी बीच डीजल चोरी का एक चौंकाने वाला मामला बुढार रेलवे स्टेशन से सामने आया है, जहाँ अज्ञात चोरों ने स्टेशन की लाइन नंबर पांच पर खड़े एक रेल डीजल इंजन से सैकड़ों लीटर डीजल पार कर दिया।

🔓 शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

रेलवे सुरक्षा की पोल खोलती इस घटना में चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने स्टेशन परिसर में लोगों की आवाजाही के बावजूद इंजन का लॉक तोड़ा और आराम से डीजल चोरी करके रफूचक्कर हो गए। किसी को भनक तक नहीं लगी कि रेलवे की संपत्ति को इस तरह निशाना बनाया जा रहा है।

❓ सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल

शहडोल जिले में पहले भी ट्रकों और वाहनों से डीजल चोरी की खबरें सामने आती रही हैं, लेकिन अब रेलवे स्टेशन पर खड़े इंजन तक का सुरक्षित न होना बड़ी लापरवाही की ओर इशारा करता है। वर्तमान में क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल के लिए पहले ही मारामारी मची हुई है, ऐसे में रेलवे का डीजल चोरी होना सुरक्षा पर कई बड़े सवाल खड़ा करता है।

🕵️ क्या बोले अधिकारी?

घटना के संबंध में आरपीएफ (RPF) इंस्पेक्टर एम पात्रा ने कहा कि उन्हें डीजल चोरी की शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया, “हम स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि चोरों की पहचान की जा सके। जल्द ही आरोपी कानून की गिरफ्त में होंगे।”

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry