CBSE 10th Result: एकलव्य स्कूल की कृतिका टेकाम बनीं नेशनल टॉपर; 10वीं बोर्ड में देश भर में लहराया परचम

छत्तीसगढ़

कांकेर: छत्तीसगढ़ की आदिवासी बच्ची ने प्रदेश का नाम रोशन किया है. कांकेर एकलव्य की छात्रा कृतिका टेकाम ने 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में देशभर के एकलव्य विद्यालयों में टॉप किया है. कृतिका ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर देश में प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश के साथ आदिम जाति विभाग को भी गौरवान्वित किया है. कृतिया ने ही नहीं बल्कि प्रदेश में संचालित एकलव्य विद्यालयों में परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत आया है. कृतिका को सीएम विष्णुदेव साय और मंत्री रामविचार नेताम ने बधाई औऱ शुभकामनाएं दी है.

“एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में तैयार हो रहे होनहार छात्र”

सीएम विष्णुदेव साय ने कृतिका टेकाम को सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में देशभर के एकलव्य विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी. सीएम ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल कृतिका के परिश्रम और प्रतिभा का परिणाम है, बल्कि छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और जनजातीय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों की सफलता का भी प्रमाण है. उन्होंने कहा कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के माध्यम से राज्य के प्रतिभाशाली छात्रों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में 75 एकलव्य स्कूल

आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि कृतिका टेकाम ने देशभर में संचालित लगभग 750 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में टॉप किया है. उन्होंने बताया कि एकलव्य के दूसरे बच्चों ने भी अच्छा परीक्षा परिणाम लाकर टॉप किया. प्रदेश में संचालित 75 एकलव्य विद्यालयों में से हाई स्कूल स्तर पर 71 एकलव्य विद्यालय संचालित हैं.

इन स्कूलों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनके मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाता है. शिक्षण सत्र 2025-26 में चौथी एकलव्य विद्यालयों की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेश के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के दल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये देश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

मॉडल यूथ ग्राम सभा प्रतियोगिता में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कोसमबुड़ा गरियाबंद को देश में संचालित 800 विद्यालयों में से राष्ट्रीय विजेता चुना गया. गरियाबंद के चयनित इन विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 28 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय स्तरपर सम्मानित किया गया, साथ ही इस विद्यालय को एक करोड़ रुपये की उपहार राशि भी दी गई.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry