Ludhiana News: लुधियाना में 6 करोड़ की लॉटरी जीतने वाला शख्स लापता, करोड़ों का मालिक बनते ही हुआ ‘मिस्टर इंडिया’

पंजाब

लुधियाना ने एक और व्यक्ति को करोड़पति बना दिया है। आपको बता दें कि पंजाब स्टेट बैसाखी बंपर का नतीजा आ गया है और इसका पहला इनाम जो कि 6 करोड़ रुपए है लुधियाना में बिकी टिकट का लगा है। वहीं विजेता अभी तक सामने नहीं आया है जिसकी तलाश की जा रही है।

बैसाखी बंपर का पहला इनाम B सीरीज के टिकट नंबर 520720 का लगा है। दुकानदार द्वारा विजेता की तलाश की जा रही है क्योंकि विजेता नतीजे आने के एक महीने के अंदर इनाम क्लेम कर सकता है। लॉटरी विक्रेता द्वारा ढोल बजा कर भंगड़ा डालकर खुशी जताई जा रही है। बता दें कि पंजाब स्टेट लॉटरी द्वारा विभिन्न ड्रॉ निकाले जाते हैं जिसे जीतकर कई लोग लखपति और करोड़पति बन चुके हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry