सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है. सोन घड़ियाल अभयारण्य की टीम ने संजय टाइगर रिजर्व के उपसंचालक के नेतृत्व में देर रात कुबरी घाट पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर 9 हाईवा और ट्रक वाहनों को जब्त कर लिया. पूरा मामला सीधी और मैहर जिले की सीमा से जुड़ा है, जहां लंबे समय से पुलिस संरक्षण में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का खेल जारी था.
सोन अभ्यारण्य में पुलिस ने रातभर माराा छापा
जानकारी के अनुसार सोन घड़ियाल अभ्यारण्य की टीम ने रात करीब 12 बजे से सुबह 5 बजे तक लगातार कार्रवाई की. वहीं इस दौरान जैसे ही छापा पड़ा, मौके पर मौजूद रेत माफिया में अफरा-तफरी मच गई. कई वाहन चालक और माफिया जेसीबी मशीन समेत आधा दर्जन वाहनों को मौके से भगा ले जाने में सफल रहे, लेकिन 9 रेत से लदे हाईवा और ट्रक टीम के हत्थे चढ़ गए.
प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जब्त वाहनों को छुड़ाना नामुमकिन
सीधी के संजय टाइगर रिजर्व के डीएफओ राजेश कन्ना टी ने बताया है कि ” अवैध खनन को रोकने के लिए हमारी टीम कई दिनों से लगातार सरप्राइज विजिट कर रही थी और इस बार पुख्ता सूचना के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई. जहा उन्होंने कहा कि पकड़े गए सभी वाहनों को सीधी के जमोड़ी स्थित काष्टागार में खड़ा कर दिया गया है. अब राजसात (जब्ती) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.”
डीएफओ ने साफ शब्दों में कहा कि इन वाहनों को सोन नदी के भीतर से पकड़ा गया है, इसलिए अब इन्हें छुड़ाना लगभग नामुमकिन है. उन्होंने यह भी बताया है कि यह कार्रवाई सोन घड़ियाल अभयारण्य क्षेत्र की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.”
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
