Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, IMD ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया ‘येलो अलर्ट’

दिल्ली

दिल्ली-NCR समेत नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मौसम ने अचानक करवट ली है. भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को उस समय राहत मिली, जब तेज आंधी के साथ कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई. शुक्रवार शाम के बाद मौसम तेजी से बदला और धूल भरी हवाओं के साथ बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश दर्ज की गई. वहीं, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी धूल भरी आंधी के बाद बारिश से मौसम सुहाना हो गया है.

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-NCR में तापमान लगातार बढ़ रहा था और गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा था. ऐसे में अचानक हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया. वहीं लोग इस गर्मी से मिली बड़ी राहत के रूप में देख रहे हैं. बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली, नोएडा ग्रेटर, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आंधी-बारिश के कारण तापमान में 6 से 8 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई है.

दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट

विभाग ने गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई थी. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिम विक्षोभ के एक्टिव होने के चलते बारिश हो रही है. तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी ने दिल्ली की हवा को और प्रदूषित करने का काम किया है. हालांकि, बारिश के बाद कुछ इलाकों में धूल का असर कम होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, गर्मी से राहत ज्यादा तक टिकने वाली नहीं है, दो से तीन दिन बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है.

जानें कल कैसे रहेगा मौसम

IMD के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली-NCR में दिन भर बादल छाए रहेंगे. इस दौरान हवा में नमी तो रहेगी, लेकिन अधिकतम तापमान के 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. वहीं, तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. अगले चार दिनों मौसम का यही हाल रहेगा.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry