उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर खुद पुलिस भी सन्न है. 65 साल की बुजुर्ग महिला ने अपने ही पति पर रेप का इल्जाम लगाया है. महिला ने पुलिस को बताया कि वो सालों पहले अपनी बेटी के साथ अलग रह रही है. कुछ महीने पहले उसका पति अचानक से उनके घर आ धमका. पत्नी बोली- पहले तो मुझसे लड़ा, फिर दरवाजा बंद करके रेप किया.
पुलिस ने महिला की तरहीर पर मामला दर्ज कर लिया है. इस केस की जांच अभी जारी है. मामला झंगहा क्षेत्र का है. यहां रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि पति के साथ कई सालों से विवाद चल रहा है. वह अपनी बेटी के साथ कई सालों से रहती है. ऐसे में कुछ महीने पहले पति बेटी के घर पहुंचा था. जहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ. जिसके बाद पति ने दरवाजा बंद करके रेप किया.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
