60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को भी नहीं बख्शा, पहले कुर्सी से बांधा और फिर दिया कर ये कांड

पंजाब

लुधियाना : महानगर में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला को घर में घुस बंधक बनाकर लूट का मामला सामने आया है। सराभा नगर एक्सटेंशन में दिनदहाड़े नकाबपोश लुटेरे घर में घुस गए और 60 साल के बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बलजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा और बहू रोजाना की तरह शनिवार सुबह करीब 10 बजे काम पर चले गए। घर की पहली मंजिल पर पत्नी अमरजीत कौर अकेली थीं।

सुबह करीब 10.30 बजे ग्राउंड फ्लोर पर 2 युवक कूड़ा उठाने के बहाने घर में घुसे और मुंह पर रुमाल बांधे हुए थे। इसके बाद वह ऊपरी मंजिल पर आए और बुजुर्ग महिला को कुर्सी पर बांध दिया, जिसके बाद अलमारी का ताला तोड़ दिया और 10 तोला सोने के गहने और 51 हजार रुपये निकाल लिए। इसी बीच घर में नौकरानी आई, जो खुद ही नीचे का दरवाजा खोलकर सफाई करने लगी। नौकरानी को ग्राउंड फ्लोर पर देख बदमाश घबरा गए और छत के रास्ते भाग निकले।

बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी परिवार को पड़ोसियों ने दी। जब नौकरानी काम करते हुए ऊपरी मंजिल पर पहुंची तो उसने अपनी मालकिन को कुर्सी से बंधा हुआ देखा और शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसियों ने फोन कर उसे जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *