गुना। गुना जिले के चांचौड़ा बीनागंज वन परिक्षेत्र में वनभूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। वन, राजस्व और पुलिस विभाग के 600 कर्मियों का दल मौके पर पहुंचा। 60 बुलडोजरों की मदद से खेड़ी कमलपुर और देदला क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाकर 900 बीघा वनभूमि को मुक्त किया गया।
दल-बल के साथ पहुंचा था प्रशासनिक अमला
इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिसमें वज्र वाहन, एंबुलेंस, अग्निशमन यंत्र और अश्रु गैस की व्यवस्था शामिल थी। कार्रवाई के लिए गुना, राघौगढ़, राजगढ़ ब्यावरा, सुठालिया और राजस्थान के मनोहर थाना से अतिरिक्त बुलडोजरों की व्यवस्था की गई। यह अभियान अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती और वन क्षेत्र की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad