उत्तर प्रदेश के बागपत के अमीनगर सराय के डौला गांव के रहने वाले तांत्रिक ने दिल्ली के एक व्यापारी की हत्या कर दी. इसके बाद उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर शव को सूखे तालाब में दफना दिया. व्यापारी का नाम राहुल गोयल बताया जा रहा है. वह पत्नी, बेटी और अपने पिता के साथ दिल्ली के बुराड़ी गांव में रहता था.
राहुल दिल्ली में डेरी चलाने के अलावा ब्याज पर पैसे देने का भी करता था. राहुल रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से दो परसेंट पर पैसे लेकर उसे पांच परसेंट पर लोगों को ब्याज पर देता था. राहुल का डौला गांव के रहने वाले इंद्रपाल उर्फ भगत जी के साथ पिछले 6 वर्षो से जान पहचान थी. उन दोनों में बेहतर संबंधों के चलते रुपयों का लेन देन भी होता था. तीन दिन पहले राहुल गोयल इंद्रपाल से मिलने आया था लेकिन वह वापस नहीं लौटा, जिसके बाद परिवार के लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस में की.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad