59 सीटों पर चर्चा, 18000 दलित युवयों की तैनाती… दिल्ली चुनाव में RSS ने संभाली कमान

देश

दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में बीजेपी के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी जमीन पर उतर चुका है. सोमवार को आरएसएस पदाधिकारियों और दिल्ली बीजेपी नेताओं के साथ लंबी बैठक हुई. इस बैठक में चुनाव की दृष्टि से पार्टी और संघ द्वारा चलाए जा रहे ओवरऑल चुनावी कार्यक्रमों की विस्तृत बातचीत हुई. उन 59 सीटों पर भी समीक्षा हुई जहां बीजेपी ने अब तक उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में अब तक बीजेपी द्वारा जारी 59 टिकटों में से A, B+, C और D कैटेगरी की सीटों पर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में C कैटेगरी में आ रही 32-33 सीटें पर पार्टी और कार्यकर्ताओं को अत्यधिक जोर लगाने की जरूरत पर बल दिया गया. A कैटेगरी में कन्फर्म जीतने वाली सीटों को रखा जाता है. जबकि B+ में बीजेपी की अपर एज वाली सीटों को रखा जाता है. C कैटेगरी में प्रतिद्वंदी के साथ कांटे की टक्कर वाली सीटों को रखा जाता है. जबकि D में कमजोर सीटों को रखा जाता है.

बैठक में प्रोग्राम को लेकर भी हुई चर्चा

जानकारी के अनुसार संघ के अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा हुई कि चुनाव की दृष्टि से अब तक क्या क्या प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं. उसमें कितनी सफलता मिली है. अब तक ड्राइंग रूम बैठकें कितनी हुईं और लोगों का रिस्पॉन्स क्या रहा. साथ ही ये भी चर्चा की गई कि आगे किन किन विषयों पर ध्यान केंद्रित करना है. आगे किस दिशा में बढ़ना है. इस बात पर भी फीडबैक ली गई कि संघ के अन्य अनुषांगिक संगठनों का सहयोग कितना मिल रहा.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry