उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार रात यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की नोएडा यूनिट और बागपत पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर कुख्यात अपराधी संदीप लोहार को ढेर कर दिया. संदीप हाईवे पर ट्रक ड्राइवरों की हत्या और लूटपाट करने वाले कुख्यात गैंग का सरगना था. वह हरियाणा के रोहतक जिले के भैणी महाराजगंज का रहने वाला था, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था.
संदीप कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में 4 करोड़ रुपये की निकेल प्लेट से लदे ट्रक की लूट के मामले में फरार चल रहा था. एसटीएफ के अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) अमिताभ यश ने बताया कि बागपत के कोतवाली थाना क्षेत्र में मवीकलां के पास जानकारी के आधार पर घेराबंदी की गई थी. रात के समय जब पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गैंग को घेरने की कोशिश की तो संदीप ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में संदीप गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad