फिल्म और क्रिकेट का बहुत पुराना नाता रहा है. कई खिलाड़ियों की जिंदगी पर फिल्में बन चुकी हैं, जिन्हें जनता का काफी प्यार मिलता रहा है. तो वहीं दूसरी और अक्सर क्रिकेटर्स संग बॉलीवुड एक्ट्रेस के अफेयर की खबरें भी लाइमलाइट बटोरती हैं. लेकिन इंडिया और पाकिस्तान के मैच की जब बात हो, तो सबकुछ सेकंडरी होता है, क्योंकि यह मौका ही इतना बड़ा होता है. हर कोने से फैन्स अपनी-अपनी टीम को सपोर्ट करते हैं और हर तरफ खिलाड़ियों के पोस्टर्स दिखाई देते हैं. पर 38 साल पहले शारजाह में इंडिया और पाकिस्तान के मैच के दौरान हर तरफ इस इंडियन फिल्म के पोस्टर्स दिखे थे, जो मैच से ज्यादा चर्चा में रहा था.
यह बात है साल 1986 की. फिरोज खान की इंडियन एक्शन ड्रामा फिल्म ‘जांबाज’ रिलीज हुई थी. फिल्म में अनिल कपूर और डिंपल कपाड़िया ने अहम रोल निभाया था. वहीं श्रीदेवी का स्पेशल अपीयरेंस था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी. लेकिन उससे पहले इस पिक्चर के पोस्टर्स पूरे शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में देखने को मिले थे.
शारजाह स्टेडियम में लगे थे इस फिल्म के पोस्टर
‘जांबाज’ को फिरोज खान ने ही डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था. ऐसा कहा जाता है कि फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके बैनर स्टेडियम में हर जगह लगे नजर आ रहे थे. दरअसल यह मौका था इंडिया और पाकिस्तान के फाइनल मैच का. इस फिल्म को काफी प्यार और मेहनत से बनाया गया था. वहीं इसके प्रमोशन पर भी कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते थे. यही वजह थी कि उन्होंने ऐसी पब्लिसिटी की, हर तरफ इसी फिल्म के पोस्टर दिख रहे थे.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
