पटियाला : 3 दिन दुकानें बंद रहने की सूचना मिली है। जानकारी के मुताबिक, पटियाला के खमाणो कस्बे के दुकानदारों ने गर्मी की छुट्टियों के चलते 3 दिन तक अपनी दुकानें बंद रखने का फैसला किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए दुकानदार यूनियन के अध्यक्ष नरेश गर्ग ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों के चलते खमाणो कस्बे में रेडीमेड, जूते, कपड़े व हस्तशिल्प से संबंधित सभी दुकानें 27 से 29 जून तक बंद रहेंगी।
उन्होंने कहा कि इन 3 दिनों में क्षेत्र के लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसलिए उन्होंने उपरोक्त जानकारी साझा करते हुए कहा कि ग्राहक पहले से ही खरीद-फरोख्त कर लें।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
