भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से ही भारत और पाकिस्तान में संघर्ष जारी है. यह संघर्ष लगातार खतरनाक होता जा रहा है. भारतीय सेना के साथ विदेश मंत्रालय ने पड़ोसी मुल्क की पोल खोलते हुए बताया कि पाकिस्तान की ओर से भारत की 26 जगहों पर हमला किया गया है. फाइटर जेट के जरिए हमले की कोशिश की गई. साथ ही पाकिस्तानी फौज ने अग्रिम इलाकों में सैनिकों को भेजना शुरू कर दिया है.
भारत सरकार ने आज शनिवार को कहा कि पिछले 2-3 दिनों में पाकिस्तान की हरकतों को देखा जा रहा है. पाकिस्तान लगातार भड़काऊ हरकतें कर रहा है. उसकी इन हरकतों को ‘उकसाने वाली और उग्र कार्रवाई’ के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि उन्होंने पंजाब में एयरबेस स्टेशनों पर हमला करने की कोशिश की थी.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
