24 घंटे के अंदर सामूहिक हत्याकांड के 9 आरोपी गिरफ्तार, दिनदहाड़े 4 लोगों को उतारा था मौत के घाट

मध्य प्रदेश

जबलपुर : जबलपुर पुलिस ने जिले के पाटन के टिमरी गांव में हुए सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार किया है। हत्याकांड में 4 लोगों को दिनदहाड़े मौत के घाट उतारा गया था। इस मामले में पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा किया और बताया कि मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से 6 पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एस पी संपत उपाध्याय ने बताया कि टिमरी गांव में खेत में जुआं खिलाने को लेकर दो पक्षों में रंजिश चल रही थी। दोनों पक्षों में पंचायत चुनाव के दौरान विवाद शुरू हुआ था। आरोपियों ने हत्या के इरादे से एक पक्ष को चाय की दुकान पर बुलाया और तलवारों, कुल्हाड़ी, बका, लाठी से जानलेवा हमला किया।

घटना में एक के बाद एक 4 लोगों की मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी पचमढ़ी फरार हो गए थे। जिनमें पुलिस ने नारायण साहू,चंद्रभान साहू, दिन्नु साहू, मनोज साहू, सर्वेश साहू, विवेक साहू, अमित साहू, प्रदीप साहू, संदीप नामदेव कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ नूनसर चौकी प्रभारी को लाइन अटैच किया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry