11वीं कक्षा की Student ने उठाया चौंकाने वाला कदम, परिवार में मचा कोहराम

पंजाब

बटाला : बटाला से एक बेहद ही दुखद मामला सामने आया है। गांव भालोवाली में एक 16 वर्षीय लड़की ने एक युवक से तंग आकर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना घनीया के बांगर के सब-इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को दर्ज करवाए बयान में मृतक लड़की की माता ने लिखा है कि उसकी सबसे छोटी बेटी जो सरकारी स्कूल फतेहगढ़ चूड़ियां में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी, कुछ दिनों से परेशान रहती थी।

जब उसने अपनी बेटी से परेशान होने का कारण पूछा तो लड़की ने बताया कि गांव खैरा कलां निवासी मनप्रीत सिंह नामक युवक उसे आए दिन परेशान करता रहता है। इन सबके बाद युवक से तंग आकर नाबालिग लड़की ने कल शाम घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उक्त पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि उक्त मामले संबंधी कार्रवाई करते हुए मृतक की माता के बयान पर उक्त युवक के खिलाफ थाना घनिये के बांगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।