शहडोल : शहडोल के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां धान की गहाई कर थ्रेसर लोड ट्रैक्टर व फसल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते किसान का थ्रेसर लोड ट्रैक्टर जलकर खाक हो गया। वहीं आग ने खलिहान में रखी फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया और फसल जलकर स्वाह हो गई।
घटना गांव मलौटी की है। जहां खलिहान में रखे धान की फसल की किसान थ्रेसर मशीन से धान की गहाई कर रहा था। तभी अचानक फसल में आग लग गई। आग ने फसल के साथ साथ थ्रेसर लोड मशीन सहित ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि किसान 10 दिन पहले ही नया ट्रैक्टर लेकर आया था। फिलहाल आग लगने के कारण अज्ञात बताए जा रहे हैं।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
