चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज राज्य के लोगों के लिए कई बड़े ऐलान कर सकते हैं। उन्होंने आज एक अहम कैबिनेट बैठक बुलाई है, जिसके बाद वे खुद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। यह कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी निवास पर सुबह 10 बजे होगी। इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए इन फैसलों की जानकारी सां झा कर सकते हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में लैंड पूलिंग स्कीम को लेकर प्रमुखता से विचार-विमर्श किया जाएगा। सरकार की ओर से इस योजना के संबंध में गांवों के पंचों और सरपंचों से भी बातचीत कर उनकी राय ली जा चुकी है। आवश्यकता अनुसार इसमें कुछ बदलाव किए जाने की भी संभावना है।
मुख्यमंत्री मान ने हाल ही में धूरी में एक कार्यक्रम के दौरान दिए अपने संबोधन में इस ओर इशारा किया था। उन्होंने कहा था कि इस स्कीम के तहत विकास कार्य शुरू होने से पहले किसान अपनी ज़मीन पर खेती जारी रख सकते हैं और इस दौरान उन्हें ₹50,000 प्रति एकड़ के हिसाब से किराया भी दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि इस राशि को बढ़ाकर ₹70,000 प्रति एकड़ करने पर भी विचार किया जा रहा है। आज की बैठक में इस तरह के फैसलों पर मुहर लग सकती है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
